Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
खुशखबरी! जांजगीर-चांपा की सड़कों की बदलेगी सूरत; ₹575 लाख स्वीकृत, 31 दिसंबर तक पूरा होगा काम

जांजगीर-चांपा। वर्षा के कारण खराब हुई जांजगीर-चांपा जिले की सड़कों की मरम्मत का काम अब युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा और उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव की घोषणा (दिनांक 07 अक्टूबर 2025) पर अमल करते हुए, लोक निर्माण विभाग ने जिले की 274.40 किलोमीटर लंबी सड़कों के रखरखाव के लिए ₹575.20 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है।

मरम्मत कार्य शुरू, गुणवत्ता पर जोर
लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती ममता पटेल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया था। शासन से राशि स्वीकृत होने के बाद निविदा आमंत्रण और कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, और मरम्मत कार्य धरातल पर शुरू हो चुका है।
स्वीकृत राशि: ₹575.20 लाख
मरम्मत की जाने वाली लंबाई: लगभग 274.40 किलोमीटर
कार्य पूरा करने का लक्ष्य: 31 दिसंबर 2025
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
यह मरम्मत कार्य जिले के नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा।





_m.webp)
_m.webp)
