Breaking

आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों पर सरकार सख्त, सड़क पर चलने पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh RRT News Desk 27 June 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों के पालन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने रबर टायर के बिना दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों के सार्वजनिक सड़कों पर संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में जारी निर्देशों के तहत सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) को ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर तत्काल रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

परिवहन विभाग के अनुसार, आयरन केजव्हील वाले ट्रैक्टर सामान्य सड़कों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। इसलिए इनका उपयोग केवल कृषि कार्यों और खेतों तक ही सीमित रखा जाना चाहिए।

विभाग ने सभी जिला परिवहन अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने वाहन मालिकों से भी नियमों का पालन करने और सार्वजनिक सड़कों पर ऐसे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील की है।

You might also like!