Breaking
- Kondagaon News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 लोग घायल; 4 गंभी...
- Janjgir-Champa News: चिकन के बंटवारे पर भड़का विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर ...
- Kondagaon News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 लोग घायल; 4 गंभी...
- Raipur News: मुख्यमंत्री साय ने किया रुद्राभिषेक, हजारों कांवड़ियों के साथ गू...
- CG News: तिहारू भी जान गया, क्या है सुराज; सुशासन तिहार से जनविश्वास और विकास...
- शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बोले- छत्तीसगढ़ के कण-कण में विर...
- रूद्री बांध बना पर्यटकों की पहली पसंद, कयाकिंग का रोमांच लेने उमड़ रहे सैलानी
- छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की दूसरी चयन सूची की मांग, बारिश के बीच प्रदर्शन...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
Janjgir-Champa News: चिकन के बंटवारे पर भड़का विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया टंगिया से हमला

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में चिकन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टंगिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी भी हमले की चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच चिकन के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने कथित तौर पर टंगिया उठाकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। इसी दौरान भाभी अपने पति को बचाने के लिए बीच में आईं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टंगिया भी जब्त कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
चिकन के बंटवारे से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक
छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक घटना में बदल गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।






