Breaking
- Jashpur Digital India: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से साकार हुआ डिजिटल भारत का...
- Bilaspur Arpa River: 70 नालों के दूषित पानी के उपचार की बनेगी समग्र योजना, वि...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल...
- Raipur Seva Setu Camp: दक्षिण विधानसभा में 6,331 हितग्राहियों को मिला योजनाओं...
- Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्...
- Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख ...
- Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज खर्च पर नियंत्रण जरूरी, जानें ...
- Indian City Nicknames: पिंक सिटी से ब्लू सिटी तक, जानिए रंगों से जुड़े इन भार...
- Bastar Divyang Camp: नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांगजनों को मिलेगा नया सहारा...
- Balrampur Crime: लापता युवक की तलाश में जंगल पहुंची पुलिस, कटा सिर मिलने के ब...
Jashpur Digital India: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से साकार हुआ डिजिटल भारत का विजन, दीपों से दिया सशक्तिकरण का संदेश

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में डिजिटल इंडिया के विजन को विशाल और आकर्षक रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। रंगों और रचनात्मकता से तैयार इस रंगोली में डिजिटल तकनीक के जरिए सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत की परिकल्पना दिखाई गई। इसमें डिजिटल कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर रंगोली का अवलोकन किया और उसके चारों ओर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से सजी रंगोली ने डिजिटल भारत की बदलती तस्वीर को और प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत भी मौजूद रहीं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया ने विकास और सुशासन को नई गति दी है। डिजिटल तकनीक के विस्तार से शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों की सेवाएं नागरिकों तक अधिक सहजता से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं है, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी भी है।
रंगोली में दिखी डिजिटल भारत की तस्वीर
रंगोली के मध्य में ‘डिजिटल इंडिया’ का संदेश प्रमुखता से उकेरा गया था। इसके ऊपर वाई-फाई का प्रतीक डिजिटल कनेक्टिविटी और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। कंप्यूटर और क्लाउड तकनीक के चित्रों के माध्यम से डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन जानकारी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों को प्रदर्शित किया गया। वहीं मोबाइल फोन और सरकारी भवन के चित्रों से ई-गवर्नेंस तथा नागरिकों तक पहुंच रही डिजिटल शासकीय सेवाओं को दर्शाया गया।
भारत के मानचित्र को दोनों हाथों से थामे हुए चित्र के जरिए तकनीक से सशक्त होते भारत और प्रत्येक नागरिक को विकास से जोड़ने का संदेश दिया गया। मानचित्र के भीतर बनी अलग-अलग रंगों की डिजिटल लाइनें देश के विभिन्न हिस्सों को तकनीक और संचार के माध्यम से जोड़ने का प्रतीक बनीं।
रंगोली में हरी पत्तियों और पौधे की आकृति के जरिए आधुनिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व को भी दर्शाया गया।
‘Connected India, Stronger India’ का संदेश
रंगोली के नीचे लिखा ‘Connected India, Stronger India’ संदेश डिजिटल रूप से जुड़े नागरिकों के माध्यम से सशक्त भारत की परिकल्पना को सामने लाता है। रंगोली के चारों ओर जलाए गए दीप भारतीय संस्कृति, ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मकता के प्रतीक बने। रंगों और दीपों के इस संगम के जरिए डिजिटल जागरूकता की रोशनी से डिजिटल दूरी कम करने और नए अवसरों की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।
रणजीता स्टेडियम में तैयार इस रंगोली में डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी सशक्तिकरण, ई-गवर्नेंस, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को एक ही कलाकृति में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।






