Breaking

घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh 03 October 2026

post

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

दोनों एक ही जगह करते थे काम

पुलिस के अनुसार, घायल युवती की पहचान अनीता मंडावी के रूप में हुई है। वह कोंडागांव की रहने वाली है और बालाजी राइस मिल में काम करती है। वहीं आरोपी युवक की पहचान दिलीश्वर के रूप में हुई है, जो भाटा गांव का रहने वाला बताया गया है और वह भी अनीता के साथ काम करता था।

बताया गया है कि आरोपी युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला किया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले में घटना के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

You might also like!