Breaking

Kondagaon Nutrition Program: आंगन मिलन सेवा में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर जोर, छह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-मितानिन सम्मानित

Chhattisgarh 08 October 2026 (9)

post

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित स्कूलपारा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद कर पोषण एवं कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा पालकों को कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

Advertisement

बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

वन मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने और पहचानने की क्षमता का जायजा लिया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से फल, पशु-पक्षियों और विभिन्न वस्तुओं की पहचान की। मंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें फल और चॉकलेट वितरित किए।

उन्होंने महिलाओं को बच्चों को संतुलित आहार देने तथा गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

आंगनवाड़ी केंद्र की साफ-सफाई का लिया जायजा

केदार कश्यप ने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विषयों पर परिवारों को लगातार जागरूक किया जाना जरूरी है।

छह महिलाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन सहायिका सहित छह महिलाओं को उनके सेवाभाव और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और समुदाय के लिए उनकी भूमिका की सराहना की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष अनिता कोर्राम सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like!