Breaking
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
- Raipur News: नंदनवन का 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा आधु...
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग...
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
कोरबा : पति के अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान – मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

कोरबा। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का पति किसी और महिला से अवैध संबंध रखता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इसके अलावा ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया था और वह किसी दूसरी महिला से लगातार संपर्क में रहता था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसे मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा।
मायके वालों ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज में पैसे और सामान की मांग कर रहा था। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर नवविवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।







