Breaking

Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार में पसरा मातम

Chhattisgarh 22 August 2026

post

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुरानी बस्ती के दादर बस्ती इलाके में घर के पास खेल रहा तीन साल का मासूम अचानक बाड़ी में बने कुएं में गिर गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बच्चा घर पर खेल रहा था। इसी दौरान वह घर से लगी बाड़ी में स्थित कुएं के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। कुछ समय तक बच्चे के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान परिजनों को बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे बाहर निकालकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना ने खुले कुओं और घरों के आसपास मौजूद जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

You might also like!