Breaking
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
Madku Development: मदकू में 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर की घोषणा

रायपुर, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के ग्राम मदकू में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरगांव में ट्रॉमा सेंटर और मदकू द्वीप में इको टूरिज्म सेंटर शुरू करने सहित कई घोषणाएं कीं।

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मदद करता है।
मदकू की विरासत को पर्यटन से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने मदकू द्वीप के ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व का उल्लेख करते हुए इसके संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की बात कही। उन्होंने मदकू द्वीप में 75 लाख रुपये की लागत से इको टूरिज्म सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। सरकार की ओर से विकास के साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने पर भी जोर दिया गया।
स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल से जुड़ी कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की घोषणा की। पिपरडोल और लमती की प्राथमिक शालाओं को मिडिल स्कूल में उन्नत करने, ताला महोत्सव और मदकू द्वीप उत्सव के लिए 15-15 लाख रुपये तथा पथरिया के अवंती बाई लोधी कॉलेज में प्रतिमा स्थापना के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
इसके अलावा भाटापारा में इनडोर स्टेडियम, 10 गांवों में सीसी रोड, मदकू और तुमाढेठा में 33 केवी सब स्टेशन, चंदखुरी की कोर बस्ती में भवन और मदकू में सामुदायिक भवन निर्माण से जुड़ी घोषणाएं भी की गईं।
34.77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 34.19 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
कार्यक्रम में 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये की लागत से पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये के नए कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पुलिस विभाग और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना से जुड़े कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों से मुंगेली, लोरमी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य अधोसंरचना और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार की योजना है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।







