Breaking
- Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया ...
- Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,7...
- Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल ...
- PM Shri School: चनाट की प्राथमिक शाला का बदला स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से बच्च...
- Bastar Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों से मिले CM साय, हर परिवार को 10 हजार की ...
- Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय देंगे 51 लाख की प्रोत...
- Chhattisgarh Hockey League: पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 6 टीमों क...
- Crime News: साली को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में जीजा प्रदीप मिश्रा गिरफ्तार
- Chaprid Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चो...
- Raipur Junior Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ने के बाद भी हड़ताल जारी, 17 सूत्र...
Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल और राहत शिविर का निरीक्षण

रायपुर। महानदी के बढ़ते जलस्तर और जांजगीर-चांपा जिले के तटीय इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शिवरीनारायण पहुंचकर नदी, बैराज, पुल और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महानदी के जलस्तर और बहाव की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही सुरक्षा, राहत और बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को नदी की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शिवरीनारायण बैराज और पुल का निरीक्षण
कलेक्टर और एसपी ने शिवरीनारायण बैराज एवं पुल के साथ महानदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
राहत शिविर में सुविधाओं का जायजा
अधिकारियों ने महंत लालदास महाविद्यालय में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। यहां प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था के साथ भोजन, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रशासन ने बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।






