Breaking

मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, वन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Chhattisgarh 27 June 2026

post

कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने लगभग 8.63 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क, पुल और पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

भूमिपूजन के तहत खोड़सानार-नवागांव सड़क का डामरीकरण, बांसगांव-जोगियालवाड़ मार्ग पर फोटकी नाला में मध्यम पुल, नवागांव-एहरा मार्ग पर पुलिया एवं एप्रोच निर्माण, आदनार क्षेत्र में तीन पुलियों का निर्माण तथा तोड़म मेन रोड से मुंडापारा तक सड़क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विशेषकर बरसात के दौरान आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क संपर्क से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और भविष्य में भी जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

You might also like!