Breaking

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 19 March 2026 (51)

post


Advertisement

रायपुर।नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,351(2),115(2),137(2), 64,127(2), 3(5) बीएनएस एवं 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

सरस्वती नगर पुलिस ने बताया कि घटना 15.01.2026 के करीबन एक बजे प्रथिया के 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को तुम्हारी दीदी बुला रही है कह कर आरोपी अपने स्कूटी में बैठा कर अपने साथ सड्डू अपने घर ले गया जहाँ पर पीड़िता से अनाचार किया और घटना दिनाक से फरार हो गया था 

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को  16.01.2026 को बरामद किया तथा विधिवत महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष उसका कथन दर्ज किया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने *आरोपी खड़ाराजू उर्फ राजू सेन उर्फ रेमंड पिता संतोष सेन (29वर्ष) निवासी गांधी नगर शिव मंदिर के पास शंकर नगर , थाना सिविल लाइंस जिला रायपुर* को   ओडिशा के धरमगढ़ से गिरफ्तार किया गया है जिसे दिनांक 18-03-26 को  न्यायालय पेश किया गया है जहां से उसे केंद्रीय जेल रायपुर विरुद्ध किया गया है

You might also like!