Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने माओवादी डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अदनार क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के दौरान संयुक्त टीम ने माओवादियों के पुराने हथियार डंप का पता लगाया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, बीजीएल शेल, कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए।

सुरक्षा बलों की टीम ने बरामद डंप से 10 राइफल, दो बैरल ग्रेनेड लांचर, 13 जीवित बीजीएल शेल, 16 कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक जब्त किया है। आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों को माओवादियों ने सुरक्षा बलों से बचाने के लिए काफी समय पहले जंगल में छिपाकर रखा था।
लगातार चल रही है सर्चिंग
नारायणपुर के संवेदनशील वन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जवानों को जंगल में पुराने डंप के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके की सावधानीपूर्वक तलाशी ली गई। बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
माओवादी नेटवर्क पर बढ़ रहा दबाव
जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों की लगातार बरामदगी से माओवादी नेटवर्क पर दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सुरक्षा बल संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं, ताकि छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों को बरामद कर संभावित घटनाओं को रोका जा सके।





_m.webp)
