Breaking
- Saraipali Development: सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पेयजल...
- Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ...
- PM Awas Yojana 2.0: रायपुर में 100 किफायती आवासों को मंजूरी, 5.56 करोड़ रुपये...
- Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पा...
- Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, द...
- PM Awas Yojana: पक्के आशियानों से बदली कमजोर परिवारों की जिंदगी, घर के साथ मि...
- Bastar Tourism: बदलते बस्तर में पर्यटन से विकास की नई राह, प्रकृति और जनजातीय...
- Nandan Van Development: अटारी के नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से...
- Karma Puja: बीरपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की करम देव की पूजा, प्रकृति...
- WhatsApp Hack Alert: राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों...
Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बुधवार शाम मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय में छुट्टी होने के बाद बस क्रमांक 3073 कर्मचारियों को लेकर रवाना हुई थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं और आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद बस को रोककर कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जल गया।
घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई। आग लगने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।






