Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क से स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम साय ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सरकार का मानना है कि प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क केवल औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय अधोसंरचना, आधुनिक सुविधाएं और उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार के अनुसार टेक्सटाइल पार्क के विकसित होने से वस्त्र एवं परिधान उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं का पलायन कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण और कौशल आधारित रोजगार को भी नई गति मिलेगी।
राज्य सरकार का लक्ष्य नवा रायपुर को टेक्सटाइल उद्योग का प्रमुख हब बनाकर औद्योगिक विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।







