Breaking
- Raipur Hospital Fire News: रायपुर के अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑपरेशन थिएटर में...
- Bastar Dussehra Tradition: बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा, दंतेवाड़ा से...
- Anti-Naxal Operation in Chhattisgarh: गरियाबंद में जमीन के नीचे छिपा रखा था म...
- Police Negligence in Surguja: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वर्दी की शर्मनाक तस्...
- Raipur Crime News: नहाते समय चार लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोप...
- Navratri Garba Mahotsav: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के विभिन्न गरबा ए...
- Deputy CM Vijay Sharma Chaupal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के व...
- Chhattisgarh Agriculture Crop Protection News: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए ...
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह; पुलिस ने 3 नाबालिगों को लिया अभिरक्षा में

26 जुलाई 2026। बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित एक कारोबारी के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में 5 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी की चल रही खबर पूरी तरह भ्रामक, निराधार और अफवाह साबित हुई है।

पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने लाते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुँच बना ली है।
पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मैदानी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को अभिरक्षा में लिया है।
बरामदगी का विवरण:
नकदी: ₹1.06 लाख से अधिक कैश
कीमती सामान: सोने-चांदी के जेवरात और अन्य चोरी की वस्तुएं
अफवाहों पर न दें ध्यान: पुलिस
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चोरी की घटना जरूर हुई थी, लेकिन 5 करोड़ की राशि का दावा केवल अफवाह था। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक और अतिरंजित खबर को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पकड़ाए गए नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







