Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
शिक्षकों की प्रोबेशन अवधि समाप्ति में देरी: कलेक्टर ने DEO को 1 सप्ताह में आदेश जारी करने को कहा

कोंडागांव (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन (CPRSSF) इकाई जिला कोंडागांव ने मंगलवार को लंबित परिवीक्षा अवधि समाप्ति आदेशों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पर आदेश जारी करने में पांच महीने की देरी का आरोप लगाया है, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।

फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
यह ज्ञापन बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री मनोज सूर्यवंशी के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष श्री हरीश देवांगन की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
फेडरेशन ने कलेक्टर को बताया कि जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2025 में जिन सहायक शिक्षकों, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के साथियों और उच्च श्रेणी शिक्षकों की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि समाप्त हो चुकी है, उनके आदेश अब तक जारी नहीं किए गए हैं।
जिला अध्यक्ष श्री हरीश देवांगन ने कहा, "डीईओ कार्यालय कोंडागांव/डीईओ मैडम के द्वारा इन आदेशों को जारी करने में पांच महीने से अधिक का विलंब किया जा चुका है, जिससे शिक्षकों में रोष है।"
कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, आदरणीय जिला कलेक्टर महोदया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीईओ कोंडागांव को एक सप्ताह के भीतर लंबित परिवीक्षा अवधि समाप्ति के आदेश जारी करने का निर्देश दिया। इस निर्देश से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान फेडरेशन की ओर से जय सर, भूपेंद्र सर और सभी ब्लॉकों से आए शिक्षक-शिक्षिका साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







