Breaking

Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त

Chhattisgarh 27 September 2026

post

रायगढ़। जिले में अवैध रूप से कबाड़ और स्क्रैप के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूंजीपथरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में स्थानीय प्लांटों में खपाने के लिए चोरी-छिपे लाए जा रहे पांच ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 129.840 टन लोहे, टीन और अन्य प्रकार के स्क्रैप को जब्त किया गया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 53.60 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे छह वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

यह कार्रवाई कुल 6 अलग-अलग मामलों में की गई। पुलिस ने अवैध रूप से स्क्रैप के परिवहन और स्थानीय प्लांटों में इसकी खपत से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। जब्त सामग्री और वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। मामले में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जब्त स्क्रैप कहां से लाया गया था और इसे किन स्थानों पर खपाने की तैयारी थी।

You might also like!