Breaking
- Assam Nagaon By-Election News: भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, बोले- ह...
- Railway News: बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद्द, 4 ट्रेनों के बदले ज...
- Traffic Police News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर कार्रवाई तेज, 724 वाहन जब्त औ...
- Raigarh Namo Seva News: छात्रों ने नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात...
- Raigarh Development News: 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन,...
- CISF Recruitment Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में भर्ती होने का आरोप, राजस...
- Coal Workers Salary News: 2.40 लाख कोयला कर्मियों का नया वेतन समझौता अटका, जे...
- Janjgir-Champa Gambling Raid: सुनसान मकान में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 4.2...
- Surajpur Crime News: 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक व...
- Raipur Swachhta Abhiyan: काशीराम नगर में श्रमदान से हुई सफाई, रंगोली के जरिए ...
Raigarh Namo Seva News: छात्रों ने नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा का किया नाट्य मंचन

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत संत पूज्य प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरी प्रस्तुति देखी और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
नाट्य मंचन में विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को केंद्र में रखा। अलग-अलग परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों तथा देश के विकास से जुड़े विषयों को अभिनय के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया गया। कोरोना महामारी के दौर सहित विभिन्न परिस्थितियों का भी नाट्य प्रस्तुति में उल्लेख किया गया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान में 12 संकल्प और 25 सेवा कार्यों को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने, विभिन्न वर्गों तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और ऊर्जा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में उपयोगी हो सकती है।
युवाओं की भूमिका को मंच पर किया प्रस्तुत
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ‘सेवा ही संकल्प’ विषय को केंद्र में रखते हुए प्रस्तुति दी। मंचन के माध्यम से सामाजिक दायित्व, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को दर्शाया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल, सभापति डिग्री लाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


_m.webp)



