Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
Raigarh Police Strike: मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; बैंक डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

RRT News- रायगढ़: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर की एक प्रसिद्ध मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में आधा दर्जन (6) आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपी न केवल चोरी की वारदातों में शामिल थे, बल्कि वे शहर के एक बैंक में बड़ी डकैती डालने की योजना भी बना रहे थे। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई।

मामले का खुलासा करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों मोबाइल दुकान का शटर काटकर बड़ी संख्या में महंगे स्मार्टफोन पार कर दिए गए थे। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही गिरोह की घेराबंदी की। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के दर्जनों मोबाइल फोन, सिम कार्ड और शटर काटने के आधुनिक औजार बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मोबाइल चोरी तो महज एक शुरुआत थी, उनका असली मकसद एक निजी बैंक की तिजोरी साफ करना था। आरोपियों ने बैंक की रेकी भी कर ली थी और डकैती के लिए हथियारों का इंतजाम करने वाले थे। रायगढ़ एसपी ने बताया कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी और डकैती की योजना बनाने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।





_m.webp)
_m.webp)
