Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में साढ़े सात साल के बच्चे की जान चली गई। बताया गया कि त्रिवेंद्र पवार पैर धोते समय नाले के तेज बहाव की चपेट में आकर फिसल गया और पानी में बह गया। घटना के वक्त उसके पिता और बहन भी मौके पर मौजूद थे।

बच्चे के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। टीम ने काफी प्रयास के बाद बच्चे को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया।
बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान नदी, नाले और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के पास बच्चों को न जाने दें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।







