Breaking

रायपुर में ‘कैच द रेन’ अभियान को मिलेगा नया विस्तार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

Chhattisgarh RRT News Desk 22 July 2026

post

रायपुर। वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर नगर निगम मुख्यालय में ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के विशेषज्ञ उत्सव चौधरी, नगर निगम अधिकारियों, आर्किटेक्ट, बिल्डर्स, जियो हाइड्रोलॉजिस्ट और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में एनआईयूए के उत्सव चौधरी ने रायपुर नगर निगम द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों से सुझाव मांगे। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचयन से जुड़े अपने कार्यों को सोशल मीडिया पर साझा कर जनजागरूकता बढ़ाने की अपील भी की।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिक से अधिक स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली विकसित करने और इस अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन को शहरव्यापी जनभागीदारी से सफल बनाया जाएगा।

अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने कहा कि ‘कैच द रेन’ अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जनजागरूकता के माध्यम से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया।

जल संवाद में जियो हाइड्रोलॉजिस्ट विपिन दुबे ने सुझाव दिया कि ग्राउंड वाटर रिचार्ज पिट तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाए जाएं, ताकि भूजल की गुणवत्ता बनी रहे और भविष्य में जल प्रदूषण की समस्या न हो। वहीं आर्किटेक्ट्स ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता 

You might also like!