Breaking
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
- Accident News: बेटे के लिए कमल तोड़ने तालाब में उतरे पिता की डूबने से मौत, गा...
- Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, न...
- Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी ...
- Raipur Sports News: हांगकांग में इभानन का जलवा, स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग चैंपियनश...
- Water Security News: मार्च 2028 तक जल संरचनाएं पूरी करने का लक्ष्य, हर घर स्व...
- Chhattisgarh Film News: ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर CM साय का बड़ा बया...
- Raipur Kavi Sammelan News: स्थापना दिवस पर सजेगी हास्य-व्यंग्य की महफिल, 12 स...
- Crime News: पारिवारिक विवाद में 2 साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डालने का आर...
- CISF News: सर्विस राइफल साफ करते समय चली गोली, CISF हेड कांस्टेबल की मौत
Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, नई सड़कों-जंक्शनों तक बढ़ेगा दायरा

रायपुर, 10 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के सुचारू और सतत संचालन को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में ITMS के संचालन, रखरखाव, लंबित वित्तीय दायित्वों, तकनीकी उन्नयन और भविष्य में इसके विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सिस्टम से संबंधित लंबित वित्तीय दायित्वों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ITMS के नियमित संचालन और रखरखाव के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और लंबी अवधि के लिए प्रभावी योजना तैयार करने पर जोर दिया।
कैमरे और तकनीकी संसाधनों को किया जाएगा अपग्रेड
बैठक में ITMS के तहत लगाए गए कैमरों, सर्वर, सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकी उपकरणों के समयानुकूल उन्नयन पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप सिस्टम को लगातार आधुनिक बनाना जरूरी है, ताकि यातायात प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
नई सड़कों और प्रमुख जंक्शनों तक पहुंचेगा ITMS
राजधानी की नई विकसित सड़कों, प्रमुख कॉरिडोर और महत्वपूर्ण जंक्शनों तक ITMS का विस्तार करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। इसके लिए आवश्यक तकनीकी और वित्तीय संसाधनों का आकलन कर चरणबद्ध तरीके से सिस्टम का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ने पर चर्चा हुई।
बैठक में ITMS के संचालन, रखरखाव, तकनीकी उन्नयन और भविष्य के विस्तार के लिए दीर्घकालिक वित्तीय रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी। इससे शहर की बढ़ती यातायात जरूरतों के अनुरूप स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, एडीजीपी दीपांशु काबरा, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार और रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



.webp)


