Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
Massive Collection: रायपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का महाभियान; एक ही दिन में आए ₹9.58 करोड़, कल भुगतान का अंतिम मौका

RRT News - राजधानी रायपुर में संपत्ति कर (Property Tax) जमा करने के लिए नगर निगम के सभी 10 जोनों में भारी उत्साह और गहमागहमी का माहौल रहा। वित्त वर्ष की समाप्ति से ठीक पहले 30 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक निगम के दफ्तरों में करदाताओं का तांता लगा रहा। इस दौरान कुल 8,768 नागरिकों ने रिकॉर्ड 9 करोड़ 58 लाख 61 हजार 442 रुपये का राजस्व जमा किया।

नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के कड़े रुख के बाद अब राजस्व विभाग एक्शन मोड में है। बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीलबंद किया गया और घरों के नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 31 मार्च 2026 टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख है। इसके बाद, यानी 1 अप्रैल से, बकाया राशि पर 17 प्रतिशत अधिभार (Surcharge) वसूला जाएगा।
खास बात यह है कि कल 31 मार्च को महावीर जयंती का शासकीय अवकाश होने के बावजूद, नागरिकों की सुविधा के लिए सभी 10 जोन कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। जोन कमिश्नरों और राजस्व अधिकारियों की टीमें मैदान में तैनात रहेंगी ताकि अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके। निगम ने अपील की है कि अधिभार और कानूनी प्रताड़ना से बचने के लिए नागरिक कल अंतिम तिथि का लाभ उठाएं।





_m.webp)
_m.webp)
