Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
Raipur Municipal Corp: टैक्स चोरों पर नगर निगम का 'हंटर'! जोन-1 में 13 लाख का बकाया होने पर प्रतिष्ठान सील, नोटिस चिपकते ही जमा हुए ₹10 लाख

Raipur News: रायपुर नगर निगम के कमिश्नर विश्वदीप के सख्त आदेश के बाद जोन-1 की राजस्व टीम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज भनपुरी इलाके में कार्रवाई के दौरान भारी भरकम ₹13,38,092 का टैक्स बकाया होने पर शेख यशीन के प्रतिष्ठान को मौके पर ही सीलबंद कर दिया गया। निगम की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। दिलचस्प बात यह रही कि कार्रवाई का खौफ इस कदर दिखा कि दो बड़े बकायादारों ने अपनी दुकानों को सील होने से बचाने के लिए तत्काल ₹10,73,000 का चेक काटकर निगम को सौंप दिया।

जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में करीब 20 ऐसे बड़े बकाएदारों की पहचान की गई है, जिन पर नगर निगम का लगभग 1 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है। राजस्व विभाग की टीम ने इन सभी 20 प्रतिष्ठानों पर 'अंतिम सूचना नोटिस' चस्पा कर दिया है। निगम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर संपूर्ण बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो बिना किसी और सूचना के इन सभी दुकानों और संस्थानों पर ताला जड़ दिया जाएगा।
नगर निगम की इस टीम में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम सहित कई निरीक्षक शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक यह अभियान शहर के सभी जोनों में और भी ज्यादा आक्रामक रूप से चलाया जाएगा। निगम प्रशासन ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि वे सीलबंदी और कानूनी कार्रवाई की शर्मिंदगी से बचने के लिए समय पर अपने करों का भुगतान कर शहर के विकास में भागीदार बनें।







