Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जोन अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 22 अगस्त 2026। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर 23 अगस्त को प्रस्तावित श्रावण मास कांवड़ यात्रा के रूट पर बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से यात्रा मार्ग और निर्धारित पड़ावों पर लगातार निगरानी रखने को कहा, ताकि शिवभक्त कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा रविवार 23 अगस्त को सुबह 8 बजे गुढ़ियारी स्थित श्री हनुमान मंदिर मारूती मंगलम भवन से शुरू होकर गुढ़ियारी पड़ाव, पहाड़ी चौक, खालबाड़ा, तेलघानी नाका ओवरब्रिज, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक, लाखे नगर, सुंदरनगर और रायपुरा चौक होते हुए हटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेवघाट पहुंचेगी। यात्रा के निर्धारित 12 पड़ावों सहित पूरे मार्ग पर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ यात्रा के निर्धारित रूट का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव और मार्ग की स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को यात्रा के दौरान भी लगातार मॉनिटरिंग करने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सफाई व्यवस्था कराने को कहा गया है।
कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू सहित महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।






