Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे हटाए गए, पौधों को मिलेगा प्राकृतिक विकास का अवसर

रायपुर, 22 अगस्त 2026। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत पौधों के आसपास लगाए गए ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरे-पेवर हटाने का अभियान तेज गति से जारी है। अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 2302 ट्री गार्ड और 571 स्थानों से कांक्रीट के घेरे एवं पेवर हटाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान की नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा की निगरानी में सभी 10 जोनों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे पौधों को चिन्हित किया जा रहा है, जो चारों ओर से ट्री गार्ड या कांक्रीट से घिरे होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे। चिन्हित स्थानों से अवरोध हटाकर पौधों को मिट्टी, पानी और हवा आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को अभियान में तेजी लाने और चिन्हित पौधों के आसपास से अनावश्यक अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इससे पौधों को प्राकृतिक रूप से बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा और शहर में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।
पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों से सहभागिता की अपील
रायपुर जिला प्रशासन ने शहरवासियों से भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। नागरिकों से अपने आसपास लगे पौधों को आवश्यकतानुसार पानी और खाद देकर उनकी देखभाल करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने वाले नागरिकों को ‘पर्यावरण मित्र’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य शहर में पौधों के प्राकृतिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। सभी 10 जोनों में अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी ऐसे अवरोध हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।






