Breaking
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
- Accident News: बेटे के लिए कमल तोड़ने तालाब में उतरे पिता की डूबने से मौत, गा...
- Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, न...
- Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी ...
- Raipur Sports News: हांगकांग में इभानन का जलवा, स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग चैंपियनश...
- Water Security News: मार्च 2028 तक जल संरचनाएं पूरी करने का लक्ष्य, हर घर स्व...
- Chhattisgarh Film News: ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर CM साय का बड़ा बया...
- Raipur Kavi Sammelan News: स्थापना दिवस पर सजेगी हास्य-व्यंग्य की महफिल, 12 स...
- Crime News: पारिवारिक विवाद में 2 साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डालने का आर...
- CISF News: सर्विस राइफल साफ करते समय चली गोली, CISF हेड कांस्टेबल की मौत
Raipur Kavi Sammelan News: स्थापना दिवस पर सजेगी हास्य-व्यंग्य की महफिल, 12 सितंबर को होगा भव्य अखिल भारतीय कार्य सम्मेलन

रायपुर। प्रखर समाचार के स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर में भव्य अखिल भारतीय कार्य सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले चर्चित कवि अपनी रचनाओं, हास्य-व्यंग्य, गीत, गजल और ओजपूर्ण कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

देशभर के कवि होंगे शामिल
कार्यक्रम में इटावा (उत्तर प्रदेश) से गौरव चौहान झाय गीत, पैरोडी और हास्य प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगे। मुंबई (महाराष्ट्र) से हास्य कवि एकाग्र शर्मा, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) से साक्षी तिवारी हास्य, गीत-गजल के साथ अपनी प्रस्तुति देंगी।
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के ओज कवि हरिओम पवार अपनी ओजपूर्ण कविताओं से माहौल में उत्साह भरेंगे। वहीं सूरत (गुजरात) से सोनल जैन भंगार गीतों की प्रस्तुति देंगी।
छत्तीसगढ़ी हास्य और मंच संचालन भी रहेगा खास
कार्यक्रम में कोरबा से छत्तीसगढ़ी हास्य कवि हीरामणी वैष्णव स्थानीय रंग और हास्य का तड़का लगाएंगे। इसके साथ ही खुजालपुर (मध्य प्रदेश) से गोविंद राठी हास्य कवि एवं मंच संचालक के रूप में कार्यक्रम की कमान संभालेंगे।
12 सितंबर की शाम होगा आयोजन
यह भव्य आयोजन 12 सितंबर 2026, शनिवार को रात 8 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का स्थान अटल बिहारी बाजपेयी सभागृह, मेडिकल कॉलेज, जेल रोड, रायपुर निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और इसे साहित्य, हास्य-व्यंग्य तथा सम्मान का विशेष मंच बनाने की तैयारी है।




.webp)


