Breaking
- Saraipali Development: सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पेयजल...
- Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ...
- PM Awas Yojana 2.0: रायपुर में 100 किफायती आवासों को मंजूरी, 5.56 करोड़ रुपये...
- Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पा...
- Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, द...
- PM Awas Yojana: पक्के आशियानों से बदली कमजोर परिवारों की जिंदगी, घर के साथ मि...
- Bastar Tourism: बदलते बस्तर में पर्यटन से विकास की नई राह, प्रकृति और जनजातीय...
- Nandan Van Development: अटारी के नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से...
- Karma Puja: बीरपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की करम देव की पूजा, प्रकृति...
- WhatsApp Hack Alert: राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों...
Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अब आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल को एक्सप्रेस-वे के पास स्थानांतरित किया जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों और वाहन चालकों को अपने दोपहिया वाहन एक्सप्रेस-वे के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे। पार्किंग स्थान में बदलाव का उद्देश्य स्टेशन परिसर में आवाजाही को व्यवस्थित करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
आरक्षण केंद्र के आसपास वाहनों की भीड़ कम होने से यात्रियों के आवागमन में सुविधा होने की उम्मीद है। स्टेशन के शहर साइड में चल रहे कार्यों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों से नई पार्किंग व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है।






