Breaking
- Raipur Seva Sankalp Camp: जोन-4 के शिविर में पहुंचे विधायक सुनील सोनी, 4 भवन ...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवे...
- Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ...
- घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार
- Raigarh Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, य...
- Raipur Kidnapping News: खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, द...
- Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 ...
- Surguja News: लखनपुर में स्वच्छता के लिए जुटे मंत्री राजेश अग्रवाल, श्रमदान क...
- Dhamtari Girls Toilet News: धूमा स्कूल में खुला पहला बालिका शौचालय, 6,671 ग्र...
- Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधु...
Raipur Seva Sankalp Camp: जोन-4 के शिविर में पहुंचे विधायक सुनील सोनी, 4 भवन अनुज्ञा और 6 राशन कार्ड तत्काल जारी

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 कार्यालय में जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों के रहवासी नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निराकरण करना रहा।

शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी भी शामिल हुए। उन्होंने जोन के अधिकारियों से नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जनसमस्याओं का जोन स्तर पर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वार्डवासियों तक पहुंचाने तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी कहा।
सेवा संकल्प शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। 4 भवन अनुज्ञा पत्र और 6 राशन कार्ड पात्र नागरिकों को तत्काल प्रदान किए गए। इसके अलावा नामांतरण से संबंधित आवेदन दर्ज किए गए। शिविर में सफाई और पेयजल से जुड़ी जनसमस्याएं भी प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जोन कार्यालय की ओर से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर जोन क्रमांक 4 के जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, ब्राम्हणपारा वार्ड के पार्षद अजय साहू, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित जोन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।






