Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंसर देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित अपने आवास कार्यालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति शासन के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटकों में दिखेगी योजनाओं से बदली जिंदगी
अभियान के दौरान संस्कृति विभाग की ओर से विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों, पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे आम लोगों के जीवन में आए बदलावों को रोचक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
नाटकों में स्थानीय भाषा, लोककला, संगीत और संवादों का इस्तेमाल किया जाएगा। वास्तविक लाभार्थियों की जीवन-परिवर्तन की कहानियों को भी प्रस्तुतियों का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल प्रचार तक सीमित न रहकर जनसंवाद और जागरूकता का माध्यम बने।
विद्यालयों और महाविद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए युवाओं एवं विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
Influencers दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
अभियान में पर्यटन विभाग भी डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी भूमिका निभाएगा। देश और प्रदेश के इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों, विकसित सुविधाओं, अधोसंरचना और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदेश की बदलती तस्वीर को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के साथ ही छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की भागीदारी पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
सेवा और विकास से जुड़े होंगे कई कार्यक्रम
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इन कार्यक्रमों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने और योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज के अलग-अलग वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
संस्कृति और पर्यटन को बनाया जाएगा जनसंवाद का माध्यम
राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को अभियान से संबंधित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संस्कृति जनसंवाद का प्रभावी माध्यम है, जबकि पर्यटन प्रदेश की विकास यात्रा को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त जरिया है। दोनों माध्यमों का रचनात्मक उपयोग कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को अधिक व्यापक और जनोन्मुखी बनाया जा सकता है।
मंत्री ने अभियान में स्थानीय संस्कृति, लोककलाओं, युवाओं और डिजिटल माध्यमों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि सेवा, विकास और जनभागीदारी का संदेश प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंच सके।






