Breaking

Raipur Kidnapping News: खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, देर रात पुलिस ने कराया सकुशल मुक्त

Chhattisgarh 03 October 2026

post

रायपुर। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रांवाभाठा स्थित डीएम टावर के सामने से काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर पहुंचे तीन अज्ञात लोगों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को कथित तौर पर अगवा कर लिया।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों पर घेराबंदी शुरू की और कारोबारी की तलाश में जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की।

बताया गया कि देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी प्रतीक राय को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े घटनाक्रम और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस अपहरण की वजह, वारदात में शामिल लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

You might also like!