Breaking

RAIPUR VIDEO : राजधानी में बड़ा हादसा: ओवरब्रिज पर धूं-धूं कर जली कार, मची अफरा-तफरी

Chhattisgarh RRT News Desk 20 March 2026

post

RAIPUR VIDEO : राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Advertisement


 देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You might also like!