Breaking

रायपुर में जल आपूर्ति को लेकर सख्ती: अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने पंप हाउस का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Chhattisgarh 21 March 2026 (33)

post

रायपुर में गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने इंटेकवेल स्थित सागर, सरिता, नीर क्षीर और खारून पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रॉ वाटर पंपों की कार्यक्षमता और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने पंपों की क्षमता, उनकी वर्तमान स्थिति और 33 केवी/11 केवी सब-स्टेशन की व्यवस्थाओं का भी प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस मौके पर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

लोकेश्वर साहू ने सभी पंपों, मोटरों और अन्य उपकरणों के नियमित मेंटेनेंस पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान जल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी जरूरी पार्ट्स की पहले से सर्विसिंग और जांच सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा उन्होंने जल संसाधन विभाग से प्राप्त होने वाले कच्चे पानी (रॉ वाटर) के स्तर की रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि शहरवासियों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

You might also like!