Breaking
- Crime: किराए के मकान में नाबालिग लड़की का शव मिला, साथ रहने वाला युवक फरार
- Ganesh Visarjan Alert: सदर बाजार के जर्जर भवनों को लेकर महापौर ने भवन मालिकों...
- Raipur Waterlogging: तेज बारिश के बाद तीनतरिया और गोंदवारा तालाब का ओवरफ्लो, ...
- Employment Fair: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रोजगार मेले का आयोजन, 47 युवाओं को...
- Pandripani SBI Branch: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामी...
- Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में प्रशा...
- Education Department News: दिवंगत शिक्षक की पेंशन फाइल में लापरवाही पर कार्रव...
- Chhattisgarh Board Exam News: 30 सितंबर तक जमा होगी बोर्ड परीक्षा फीस, लगातार...
- Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से ...
- Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री स...
Raipur Waterlogging: तेज बारिश के बाद तीनतरिया और गोंदवारा तालाब का ओवरफ्लो, निगम ने निकासी व्यवस्था की

रायपुर। लगातार तेज बारिश के कारण नगर निगम जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के तीनतरिया तालाब और गोंदवारा बस्ती तालाब ओवरफ्लो हो गए। जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी के लिए आवश्यक इंतजाम किए।

तीनतरिया तालाब के ओवरफ्लो में बने चोक को साफ कर निकासी व्यवस्था बहाल की गई। वहीं गोंदवारा बस्ती तालाब के ओवरफ्लो पानी को डायवर्ट कर कच्चा नाला बनाकर निकासी की गई। पानी निकालने के लिए मौके पर मोटर पंप भी लगाया गया।
जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जोन-1 की टीम ने गोंदवारा बस्ती क्षेत्र का तकनीकी सर्वे किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित किया। वहीं तीनतरिया तालाब के पास सड़क पर अचानक गिरे बड़े पेड़ को जेसीबी की मदद से तत्काल हटाया गया।
तकनीकी सर्वे के दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेश कुमार ध्रुव भी मौजूद रहे। सर्वे के बाद राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फ्लाईओवर में पाइपलाइन क्रॉसिंग का कार्य जल्द कराने का लिखित सुझाव दिया गया, ताकि क्षेत्र में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।






