Breaking
- Deputy CM Vijay Sharma Chaupal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के व...
- Chhattisgarh Agriculture Crop Protection News: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए ...
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
Raipur News: विधायक राजेश मूणत ने महादेवघाट को दी सौगात, सामुदायिक भवन का लोकार्पण और खिलाड़ियों के लिए 20 लाख की घोषणा

NV News Raipur: रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज महादेवघाट क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी है। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 69 (माधव राव सप्रे वार्ड) में विधायक निधि से 5 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, वार्ड पार्षद महेंद्र औसर और जोन के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सामुदायिक भवन के लोकार्पण के साथ ही विधायक राजेश मूणत ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने 'खेलो इंडिया' अभियान को गति देने और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपये का स्वेच्छानुदान देने का ऐलान किया। विधायक ने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा नहीं दबनी चाहिए और यह राशि खेल सुविधाओं के विस्तार में सहायक होगी।
इसी कड़ी में विधायक मूणत ने महादेवघाट परिसर में आयोजित '5वीं अखिल भारतीय वालीबाल स्पर्धा' का भव्य शुभारंभ भी किया। आयोजन समिति 'हटकेश्वर वालीबाल संघ' और 'मास्टर एसोसिएशन' के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। विधायक ने टॉस कराकर मैच शुरू करवाया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ खेल अधोसंरचना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के बनने से स्थानीय निवासियों को सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान मिल सकेगा। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, नवयुवक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।







_m.webp)