Breaking
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
- Raipur News: नंदनवन का 50 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा आधु...
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग...
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर सड़कों में पेंच रिपेयर कार्य हुआ तेज


*जिले के लोक निर्माण विभाग के विधानसभा संभाग में 98.05 किमी में पंेंच रिपेयर कार्य प्रगति पर, अभी तक 25.90 किमी का कार्य पूर्ण*
रायपुर 07 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में सड़कों के मरम्मत का कार्य तेजी किया जा रहा है। रायपुर जिले में बरसात के कारण जो सड़कों में गढ्ढे हो गए थे या जो सड़कें खराब हो गई थी उसमें पेंच रिपेयर का काम किया जा रहा है। रायपुर परिक्षेत्र में विधानसभा संभाग में कुल 94.05 किमी सड़क में पेंच रिपेयर का काम किया जा रहा है। जिसका लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री पंकज मोहन कश्यप एवं कार्यपालन अभियंता श्री विशाल त्रिवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत बीरगांव-उरला-बेन्द्री-कारा-बाना-गोमची-नंदनवन मार्ग, हीरापुर-जरवाय-नंदनवन मार्ग बेन्द्री पहुंच मार्ग और धरसींवा-कुरा-पण्डरभट्टा-लखना-भूमिया पण्डरभट्टा-मुरा मार्ग एवं बलौदी पहुंच मार्ग, कुरा कोल्हान नाला मार्ग, एनएच-130 बी रायपुर-बिलासपुर मार्ग से तरपोंगी-देवरी बायपास मार्ग का निरीक्षण किया गया। इनमें पाया गया कि 25.90 किमी बीटी पेंच रिपेयर का कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पेंच रिपेयर का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए हैं। श्री त्रिवेदी ने बताया कि टाटीबंध-हीरापुर फोरलेन मार्ग, उरला-गुमा-हीरापुर-सोनडोंगरी-तेंदुआ मार्ग, उरला-पठारीडीह मार्ग, धरसींवा-कुरा-पण्डरभट्टा-सगुनी-बेलौदी मार्ग, सोमनाथ मंदिर पहंुच मार्ग, तिल्दा-नेवरा मार्ग, नेवरा-सिनोघा-खपरी-मोहदा-हथबंद मार्ग, तिल्दा-नेवरा-कोटा-चांपा-मानपुर-कोहका-परसवानी-चिंगोरी-छछानपैरी-नोहरा मार्ग, बंगोली पहंुच मार्ग और मोहरा पहंुच मार्ग सहित अन्य मार्गों के पेंच रिपेयर का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।







