Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस, DEO ने 2 दिन में मांगा जवाब

अंबिकापुर। विकासखंड शिक्षा कार्यालय सीतापुर में भ्रष्टाचार और लापरवाही से जुड़ी शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DEO डॉ. दिनेश कुमार झा ने प्रभारी BEO संतोष कुमार सिंह से दो दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।

बताया गया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह की पदस्थापना कुछ महीने पहले ही हुई है और वे वर्तमान में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत की गई थी। शिकायत में सीतापुर ब्लॉक के शिक्षकों से कथित तौर पर रिश्वत मांगने सहित कार्यालयीन कार्यप्रणाली से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत सामने आने के बाद BEO को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समयसीमा में जवाब मांगा है। नोटिस में लगाए गए आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब BEO के जवाब के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्थिति संबंधित जवाब और विभागीय प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।






