Breaking
- Shaheed Park Jagdalpur: शहर के पुराने शहीद पार्क का होगा कायाकल्प, महापौर ने ...
- Underbridge Issue: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों ...
- Korba Pond Tragedy: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव...
- GPM Seva Sankalp News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले दो लाख ‘आशीर्वाद के दीप’...
- Balodabazar Seva Sankalp News: सवा लाख दीपों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर, बलौद...
- Eco-Friendly Ganeshotsav: रायपुर में गणेश पंडालों के बीच चला स्वच्छता जागरूकत...
- Jagdalpur Clash: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विवाद, कांग्रेस-भाज...
- Mobile Theft Syndicate: रायपुर में अंतर्राज्यीय मोबाइल लूट-चोरी गिरोह का खुला...
- Indravati Tiger Reserve: चार दशक बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा इंद्रावती टाइगर र...
- CGPSC Exam Controversy: 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पर सवाल, ...
Chhattisgarh Sugghar Abhiyan News: सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा, पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की स्थिति की जानकारी ली।

डैशबोर्ड से होगी योजनाओं की निगरानी
सुघ्घर छत्तीसगढ़ ग्रामीण योजना के तहत राज्य और केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र लोगों की जानकारी एक राज्य स्तरीय डैशबोर्ड पर दर्ज की गई है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि डैशबोर्ड पर सभी योजनाओं की जिलेवार संतृप्ति की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो, जिससे योजनाओं की प्रगति की निगरानी पारदर्शी तरीके से की जा सके और पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके।
किसान से आवास तक योजनाओं की समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री किसान योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, मुफ्त राशन वितरण, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महतारी वंदन योजना, कौशल विकास और प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की संतृप्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय की बैठक के कार्यवाही विवरण के अनुसार संतृप्ति अभियान की प्रगति, आंकड़ों और बस्तर संभाग में योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली गई।
नियद नेल्ला नार-2.0 और पोर्टल की भी समीक्षा
समीक्षा बैठक में नियद नेल्ला नार-2.0 के तहत संतृप्तिकरण की स्थिति और सुघ्घर छत्तीसगढ़ पोर्टल पर राशन कार्ड के आधार पर तैयार हितग्राहियों की सूची की भी गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति को प्रभावी ढंग से दर्ज करने और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, सुशासन एवं अभिसरण तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।







