Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
टेकारी रोड हादसा... तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा।
हादसे के बाद से टेकारी रोड पर यातायात काफी देर से प्रभावित है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।







