Breaking

अपर आयुक्त ने विज्ञापन एजेंसी संचालकों की बैठक , आंधी - तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने, बकाया राशि जल्दी जमा करवाने के दिए निर्देश

Chhattisgarh 26 March 2026 (24)

post


Advertisement

रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र की पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आंधी -तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैँ. अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों से बकाया राशि जल्दी जमा करवाने निर्देशित किया है. 

अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जारी किये जाने वाले सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैँ. बैठक में सभी पंजीकृत विज्ञापन एजेंसी संचालकों सहित नगर पालिक निगम रायपुर के अधीक्षक ( विज्ञापन ) पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंत नीतीश झा उपअभियंता  अमित सरकार की उपस्थिति रही.

You might also like!