Breaking
- Shaheed Park Jagdalpur: शहर के पुराने शहीद पार्क का होगा कायाकल्प, महापौर ने ...
- Underbridge Issue: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों ...
- Korba Pond Tragedy: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव...
- GPM Seva Sankalp News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले दो लाख ‘आशीर्वाद के दीप’...
- Balodabazar Seva Sankalp News: सवा लाख दीपों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर, बलौद...
- Eco-Friendly Ganeshotsav: रायपुर में गणेश पंडालों के बीच चला स्वच्छता जागरूकत...
- Jagdalpur Clash: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विवाद, कांग्रेस-भाज...
- Mobile Theft Syndicate: रायपुर में अंतर्राज्यीय मोबाइल लूट-चोरी गिरोह का खुला...
- Indravati Tiger Reserve: चार दशक बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा इंद्रावती टाइगर र...
- CGPSC Exam Controversy: 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पर सवाल, ...
Raipur AIIMS Accident News: महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से मिले विजय शर्मा, विशेषज्ञों से उपचार की ली जानकारी

रायपुर, 16 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के लोगों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर एम्स पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस मुश्किल समय में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी
उप मुख्यमंत्री ने एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आगे की चिकित्सा प्रक्रिया पर भी चिकित्सकों से चर्चा की और सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
घायल बच्चों और महिला का जाना हाल
विजय शर्मा ने ग्राम बांधाटोला निवासी 5 वर्षीय लुकेश पटेल, 2 वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन उनके साथ है।
उप मुख्यमंत्री हादसे के बाद से प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं। अस्पताल में भर्ती से लेकर उपचार तक की स्थिति की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है।
हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों से भी मिले थे
हादसे के बाद विजय शर्मा कबीरधाम जिले में दुर्घटना में दिवंगत लोगों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली थी।







