Breaking
- Saraipali Development: सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पेयजल...
- Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ...
- PM Awas Yojana 2.0: रायपुर में 100 किफायती आवासों को मंजूरी, 5.56 करोड़ रुपये...
- Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पा...
- Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, द...
- PM Awas Yojana: पक्के आशियानों से बदली कमजोर परिवारों की जिंदगी, घर के साथ मि...
- Bastar Tourism: बदलते बस्तर में पर्यटन से विकास की नई राह, प्रकृति और जनजातीय...
- Nandan Van Development: अटारी के नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से...
- Karma Puja: बीरपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की करम देव की पूजा, प्रकृति...
- WhatsApp Hack Alert: राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों...
WhatsApp Hack Alert: राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने कथित तौर पर सांसद के WhatsApp का इस्तेमाल कर उनके संपर्क में मौजूद कई लोगों को मैसेज भेजे और उनसे पैसे ट्रांसफर करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, सांसद के नंबर से भेजे गए संदेशों में अलग-अलग लोगों से 56 हजार और 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी गई। लोगों को UPI के माध्यम से भुगतान करने के लिए कहा गया। कुछ संपर्कों को 56 हजार रुपये के UPI भुगतान से जुड़े फर्जी संदेश भी भेजे गए।
सांसद के परिचितों और अन्य संपर्कों तक जब इस तरह के संदेश पहुंचे, तो मामले की जानकारी सामने आई। ऐसे संदेश मिलने के बाद लोगों से किसी भी तरह का भुगतान नहीं करने और सांसद से किसी अन्य माध्यम से संपर्क कर संदेशों की पुष्टि करने की अपील की गई है।
मामले में WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा और हैकिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि सांसद या किसी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला संदिग्ध संदेश मिलने पर बिना सत्यापन के UPI के जरिए रकम ट्रांसफर न करें।







