Breaking

Free HLA Testing Camp : सिकल सेल और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अंबिकापुर में 14 नवंबर को लगेगा निश्शुल्क एचएलए जांच शिविर, जर्मनी से मंगाई गई विशेष किट

Chhattisgarh 11 November 2026 (12)

post

अंबिकापुर, 11 नवंबर 2026। ​सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को बेहतर उपचार और जीवन में एक नई उम्मीद दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ में एक सराहनीय पहल की जा रही है। काश फाउंडेशन रायपुर के द्वारा आगामी 14 नवंबर को अंबिकापुर में एक विशाल निश्शुल्क एचएलए (HLA) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक, खरसिया रोड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 12 वर्ष तक के बच्चों की लगभग 10,000 रुपये मूल्य की यह महत्वपूर्ण जांच पूरी तरह निश्शुल्क की जाएगी।

Advertisement

​जर्मनी से मंगाई गई विशेष किट, लार के जरिए होगी जांच

​आयोजकों के अनुसार, इस विशेष जांच के लिए जर्मनी से विशेष किट मंगाई गई है। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पीड़ित बच्चे के साथ-साथ उसके माता-पिता और भाई-बहनों के भी नमूने लिए जाएंगे। यह पूरी जांच मुंह की लार (Saliva) के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए किसी भी प्रकार के इंजेक्शन या सुई चुभाने की आवश्यकता नहीं होगी।

​इस जांच की रिपोर्ट लगभग तीन महीने बाद प्राप्त होगी, जिसके आधार पर एचएलए मिलान कर बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Bone Marrow Transplant) की संभावनाओं का आकलन किया जा सकेगा। यह शिविर सिकल सेल और थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।

You might also like!