Breaking
- Raipur Suspicious Death Case : रायपुर के गुढ़ियारी में मां-बेटे की संदिग्ध पर...
- Bastar Diwali 2026 : नक्सलमुक्त बस्तर के गांवों में वर्षों बाद पहली बार मनेगी...
- Pension Success Story : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई बुजुर्ग की परेश...
- Balrampur Solar Power Success Story : बलरामपुर के रोहित गुप्ता ने छत पर लगवाय...
- Arang Road Accident : आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की दर...
- Rajnandgaon Agniveer Scheme Updates : अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेव...
- Krshak Unnati Yojana 2026 : छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 की अनुद...
- Chhattisgarh NeVA Training : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड...
- Governor Raměn Deka Diwal Wishes : राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी ...
- Dantewada to USA Success Story : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमेरिका में बस...
Bastar Olympics 2026 : लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर जबरदस्त उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन; महिलाओं ने मारी बाजी

रायपुर, 6 नवंबर 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए जा रहे बस्तर ओलंपिक को लेकर पूरे बस्तर संभाग में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि खेल के मैदान में उतरने के इस उत्साह में बस्तर की बेटियां और महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। कुल 6 लाख 492 पंजीकृत खिलाड़ियों में 3 लाख 83 हजार 094 महिलाएं और 2 लाख 18 हजार 398 पुरुष शामिल हैं।

तीन चरणों में होंगी प्रतियोगिताएं
बस्तर संभाग के सातों जिलों से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस आयोजन को व्यापक स्वरूप दे दिया है। प्रतियोगिताएं तीन स्तरों पर आयोजित की जा रही हैं:
- विकासखंड स्तर: 4 से 6 नवंबर 2026
- जिला स्तर: 16 से 25 नवंबर 2026
- संभाग स्तर: 7 से 11 दिसंबर 2026
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में रिकॉर्ड पंजीयन पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में बड़ी मदद मिल रही है।
कांकेर जिला रहा सबसे आगे, 11 खेलों के होंगे मुकाबले
पंजीयन के मामले में कांकेर जिला 1,23,216 पंजीयन के साथ सबसे आगे है। इसके अलावा बस्तर में 1,04,841, कोण्डागांव में 85,584, सुकमा में 80,313, दंतेवाड़ा में 80,175, नारायणपुर में 63,506 और बीजापुर में 62,857 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।
प्रतियोगिता में जूनियर (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग के लिए कुल 11 खेल विधाओं (एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी) में मुकाबले होंगे। इसके अलावा, नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बिना प्रारंभिक चरणों के सीधे संभाग स्तर पर खेलने की विशेष व्यवस्था की गई है।






