Breaking
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
- Muria Darbar: आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन...
- Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी र...
- जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, भारतमाला प्रोजेक्ट से 14 घंटे की दू...
- Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्...
- Raipur Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छो...
- Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, ...
State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज, सांसद चिंतामणि महाराज ने किया शुभारंभ

सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में 26वीं चार दिवसीय राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर इस खेल महाकुंभ का औपचारिक उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने बिहू नृत्य, पारंपरिक गीत-संगीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया.

खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है खेल: सांसद
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक बेहद महत्वपूर्ण जरिया हैं. इनसे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गति मिलती है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है. उन्होंने सभी संभागों से आए खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना और उत्साह के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया. इस प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के कुल 595 खिलाड़ी (विभिन्न वर्गों में) अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.
इन खेलों की हो रही हैं प्रतियोगिताएं
फुटबॉल: 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए.
बास्केटबॉल: 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए.
बैडमिंटन और सॉफ्टबॉल टेनिस: 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, महापौर मंजूषा भगत और नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. महापौर मंजूषा भगत ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ 'स्वच्छ भारत अभियान' से जुड़ने और अपने शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. कलेक्टर अजीत वसंत ने भी सभी संभागों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें हरसंभव सुविधाएं और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की बात कही.






