Breaking

जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, भारतमाला प्रोजेक्ट से 14 घंटे की दूरी सिमटकर रह जाएगी 6 घंटे

Chhattisgarh 23 October 2026 (7)

post

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) अब तेजी से आकार लेने लगी है। इस सड़क निर्माण के पूरा होने से जशपुर से राजधानी रायपुर की दूरी और यात्रा का समय आधे से भी कम हो जाएगा। जहाँ पहले रायपुर पहुँचने में लगभग 14 घंटे का लंबा समय लगता था, वहीं इस आधुनिक कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर महज 5 से 6 घंटे में पूरा हो जाएगा।

Advertisement

707 किलोमीटर लंबा है कुल कॉरिडोर

इस निर्माणाधीन आर्थिक कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 707 किलोमीटर है, जिसमें से करीब 104 किलोमीटर की सड़क अकेले जशपुर जिले से होकर गुजरेगी। इस परियोजना के मूर्त रूप लेने से जशपुर का सीधा और बेहतर सड़क संपर्क राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा और पड़ोसी राज्य झारखंड से स्थापित हो जाएगा। इससे पत्थलगांव, जशपुर और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों के लोगों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी।

आर्थिक गतिविधियों, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से आगे बढ़ रही इस सड़क परियोजना से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के द्वार खुलेंगे। बेहतर सड़क संपर्क होने से न केवल व्यापार और कृषि उत्पादों के परिवहन में तेजी आएगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलने की पूरी उम्मीद है।

You might also like!