Breaking

President Droupadi Murmu Bastar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में की बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Chhattisgarh 23 October 2026 (8)

post

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर पहुंचकर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी के दरबार में मट्ठा टेककर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। मंदिर परिसर पहुँचने पर राष्ट्रपति का पारंपरिक और आत्मीय ढंग से स्वागत किया गया।

Advertisement

इस पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति व शांति के लिए प्रार्थना की।

बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि माँ दंतेश्वरी बस्तर अंचल के जन-मन की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। महामहिम राष्ट्रपति का माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए बस्तर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि बस्तर अपनी अनूठी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक जीवन मूल्यों और प्राचीन परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, और राष्ट्रपति के इस प्रवास से यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।

You might also like!