Breaking

Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगा जोर

Chhattisgarh 16 October 2026 (5)

post

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे।

Advertisement


सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को सड़कों के बीटी पैच मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करने तथा काम की गति बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराए जाएं, जिससे आम लोगों को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिल सके।


निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कटघोरा–हरदीबाजार–बलौदा–अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हरदीबाजार–तरदा–सर्वमंगला–इमलीछापर मार्ग की स्थिति एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का निरीक्षण किया। 2.84 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।


इस दौरान लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि/यां) सुरेश भूपल, कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों को सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पालन करने, नियमित निरीक्षण करने और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ग

ए हैं।

You might also like!