Breaking
- Wildflowering Dating Trend Personal Space: हर वक्त साथ रहना ही सच्चा प्यार नह...
- Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: तुला को राजनीतिक व शैक्षिक लाभ, वृषभ को मिल...
- CG First Panchayat Solar Plant Kunjara Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ...
- Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलि...
- बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में माओवादी डम्प से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रु...
- Jokari Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29....
- CM Vishnu Deo Sai Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमार...
- Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई व...
- Birgaon Nagar Nigam Election 2026 Public Mood: नगरीय निकाय चुनाव से पहले बिरग...
- Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्स...
CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ

कोण्डागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में 132 करोड़ 69 लाख 43 हजार रुपये की लागत के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया और सुदूर वनांचल के किसानों की परंपरागत उपज को नई बाजार पहचान दिलाने के लिए ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ किया।

नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से धनोरा सहित आसपास के 56 गांवों के लगभग 56 हजार ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आपातकालीन मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की बाध्यता से राहत मिलेगी।
‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड के माध्यम से ग्राम बेचा, किलम, कड़ेनार और मंदोड़ा के लगभग 730 किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के पारंपरिक पद्धति से उत्पादित धान को संगठित बाजार से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत उड़ान प्रोड्यूसर महिला कृषक कंपनी को धान के संग्रहण, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
धनोरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाजार पारा स्थित कोनगुड़ परगना के प्रमुख आराध्य पेन खण्डा मुदिया के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, जिन्हें क्षेत्र के 84 गांवों के ग्रामीण अपना प्रमुख आराध्य मानते हैं। इससे पूर्व धनोरा पहुंचने पर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्यमंत्री के सिर पर साफा बांधकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बस्तर आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।







